हुज़ूर: रीवा: अवैध खनिज भंडारण पकड़ा गया, कलेक्टर के निर्देश पर 11 क्रेशर प्लांटों की हुई जांच
रीवा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर गठित संयुक्त दल ने जिले के कई इलाकों में बड़ी कार्यवाही की है। टास्क फोर्स समिति द्वारा रीवा जिले के ग्राम बैजनाथ, हिनौती सहित अन्य गांव में संचालित कुल 11 क्रेशर प्लांटों और खनिज भंडारण स्थलों की जांच की गई। जांच के दौरान