छिबरामऊ: तहसील में पहुंचे भाकियू किसान संगठन के पदाधिकारी कई मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन दिया
भारतीय किसान यूनियन किसान के जिला अध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में तहसील पहुंचे दर्जनों पदाधिकारियों ने किसानों की बिभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी उमाकांत तिवारी को सौंप कर जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में 21 फरवरी को उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।