छिबरामऊ: विकासखंड कार्यालय में BDO ने ग्राम विकास अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पूर्वी बाईपास स्थित विकासखंड कार्यालय में BDO ने अपने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सोमवार की दोपहर 12:30 BDO ने ग्राम विकास अधिकारियों के साथ गोशाला संबंधित एक बैठक की। जिसमें सभी ग्राम विकास अधिकारियों को बताया गया कि किसी भी गोशाला में गोवंश की भूख-प्यास से मौत नहीं होनी चाहिए और गोशाला में हर एक चीज मुहैया कराई जाए।