अगिआंव: नारायणपुर में मधुमेह को ले जागरूकता कार्यक्रम सह जाँच शिविर का हुआ आयोजन
Agiaon, Bhojpur | Feb 20, 2024 मधुमेह रोग संबंधित आज जांच को ले नारायणपुर में स्वास्थ्य बिभाग के निर्देश पर जाँच शिविर लगाया गया। शिविर का उदघाटन स्वास्थ्य प्रबंधक राकेश पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रवीण सिन्हा सहित कई लोगो ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में मधुमेह से बचाव व उपाय बताया गया।शिविर में परामर्श के साथ साथ दवा भी बितरण किया गया।