पीलीभीत: कजरी निरंजनपुर में गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने हरा चारा न मिलने पर प्रधान के अधिकार सीज करने का आदेश दिया
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर में रविवार समय लगभग एक बजे जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में गोवंश पशुओं के लिए हरा चारा, पीने का पानी,भूसा और साफ सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला गोवंश पशुओं की संख्या के बारे में जानकारी की। गौशाला में 228 गौवंशों को संरक्षित किए गए।