गढ़पुरा: हसनपुर चीनी मिल के द्वारा सिमराहा में गन्ना उत्पादक किसानों के बीच एक दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन
गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के मालीपुर पंचायत के सिमराहा गांव में बुधवार को हसनपुर चीनी मिल के द्वारा गन्ना उत्पादक किसानों के बीच एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में हसनपुर चीनी मील के अधिकारियों के अलावे कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिक एवं दर्जनों किसान मौजूद थे।