गढ़पुरा: गढ़पुरा प्रखंड सभागार में बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों के साथ किया बैठक, दिया आवश्यक दिशा निर्देश
गढ़पुरा प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीडीओ हरिमोहन कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के कर्मियों के साथ बैठक किया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा किया गया एवं पंचायत में प्रतिनियुक्ति सभी कर्मचारियों का उपस्थित अब बायोमैट्रिक से बनेगा इस पर भी चर्चा किया गया।