देेेवरिया: पड़री मल्ल रेलवे ढ़ाले के पास प्राइवेट यात्री बस का पिछला पहिया निकला, रेलवे गेटमैन की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
Deoria, Deoria | Dec 23, 2025 मंगलवार की सुबह 9:00 बजे पड़री मल्ल रेलवे ढ़ाले के पास प्राइवेट यात्री बस का पिछला पहिया निकल गया। जिससे बस ना आगे हो पा रही थी ना पीछे ।इस दौरान रेलवे गेटमैन ने इसकी सूचना अहिल्यापुर स्टेशन और देवरिया स्टेशन को दी ।जहां अहिल्यापुर स्टेशन पर एक मालगाड़ी को किसी तरह क्रॉस करवाया गया। इसके बाद 1 घंटे कठिन प्रयास के बाद बस को बाहर निकलवाया गया।