ओरमांझी: झारखंड सरकार ने खिलाड़ियों के कोच को नियुक्ति पत्र और खिलाड़ियों को दी सहायता राशि
झारखंड सरकार भी खेल को लेकर एक अलग विजन रखती है जिसके तहत न सिर्फ खिलाड़ियों को बल्कि उनके प्रशिक्षकों को भी उचित सम्मान दिया जा रहा है। खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का तो सम्मान हर राज्य में होता है लेकिन झारखंड एक ऐसा राज्य है जहां खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशिक्षकों को भी उचित सम्मान दिया जाता है।