ओरमांझी: मुख्यमंत्री ने प्राथमिक विद्यालयों के पाठ्यक्रमों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई प्रारंभ करने हेतु अधिकारियों के साथ की बैठक
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड की समृद्ध जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संवर्धन और विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई प्रारंभ करने हेतु अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।