डूंगरपुर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए।