छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम डेंगरापार में आयोजित मानस गान प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में संजारी बालोद की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री चन्द्रेश हिरवानी ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि श्री कमलेश श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। सोमवार सुबह 10 बजे समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कहा कि रामायण केवल सुनने की कथा नहीं, बल्कि जीवन जीने का मार्ग है।