अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका टनकपुर श्री दीपक बुदलाकोटी ने अवगत कराया कि टनकपुर डंपिंग स्थल पर असामाजिक तत्वों द्वारा कूड़े में लगाई गई आग की जानकारी मिलते ही नगरपालिका प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। प्रातःकाल ही फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया, जिसने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया।