बेगूसराय: रतनपुर में 11 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर निकाली गई शोभायात्रा, मेयर और विधायक हुए शामिल
रतनपुर में 12 जून से 20 जून तक 11 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर बुधवार की सुबह 11:00 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा को लेकर पूरा शहर आज भक्तिमय माहौल में रंगा रहा और लगातार जय श्रीराम का उद्घोष होता रहा. शोभायात्रा की शुरुआत रतनपुर बिशनपुर चतुर्भुज काली स्थान से हुई.