बेगूसराय: रिफाइनरी थाना क्षेत्र के सबौरा में सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की हुई मौत, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
रिफाइनरी थाना क्षेत्र के सबौरा में एक्सीडेंट में 01 वृद्ध की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार की सुबह 11:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. इस संबंध में परिजन ने बताया कि लगभग 72 वर्षीय फूलेना तांती मजदूर को काम के लिए कहकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दिया.