मंझनपुर: कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात रमाकान्त पटेल हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह आयोजित कर दी गई विदाई
कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी एवं शस्त्र लिपिक के पद पर तैनात रमाकान्त पटेल अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के पश्चात 31 मई 2024 को सेवानिवृत्त हुए। श्री रमाकान्त पटेल जी लगभग 37 वर्ष की सेवाकाल के पश्चात सेवा निवृत्त हुए। पटेल कलेक्ट्रेट कौशाम्बी में पेशकार, नाजिर, लिपिक नगर निकाय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं शस्त्र लिपिक आदि पटलों पर कार्यरत रहे हैं।