रामपुर: गुरुवार को पुराना गंज से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Aug 29, 2024 श्री हरि हर मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 78वी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का उदघाटन डॉ विशेष द्वारा फीते की गांठ खोलकर किया गया। शोभायात्रा पुराना गंज स्थित श्री हरि हर मंदिर से प्रारंभ होकर मुहल्ला छीपियान, दोमेहला रोड, मिस्टन गंज होती हुई गांधी समाधि पहुँची और वापस लौटकर पुराना गंज में समापन हुआ।