रामपुर: शाहाबाद: डीएम कार्यालय में गुरुवार को जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग के माता पिता ने आर्थिक मदद के लिए डीएम लगाई गुहार
Rampur, Rampur | Aug 29, 2024 सुरजनपुर गांव के एक दिव्यांग की आर्थिक मदद को लेकर उनके माता-पिता ने डीएम से जनसुनवाई के दौरान प्रार्थना पत्र देकर गुहार की है। उन्होंने कहा है कि डीएम सर आयुष्मान से इनका इलाज तो हो जाएगा लेकिन इसके अलावा भी बहुत सारे खर्च हैं जिनको कर पाने में हम असमर्थ हैं, आर्थिक मदद की आवश्यकता है। दिव्यांग के माता-पिता को उम्मीद है डीएम सर जरूर हमारी आर्थिक मदद करेंगे।