चूरू: जिला अस्पताल में गांव रिड़खला की प्रसूता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का लगाया आरोप
Churu, Churu | Sep 3, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में डिलीवरी के बाद इलाजरत एक प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करवाया है। कोतवाली थाना के एएसआई सुरेश कुमार से बुधवार शाम मिली जानकारी के मुताबिक मृतका के देवर गांव रिड़खला निवासी कानसिंह ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दी है।