रविवार शाम 7 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शास. आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को सायबर ठगी से बचने के लिए कठपुतली डांस के माध्यम से जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैंक के सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसमें राजस्थान से आए कलाकारों ने कठपुतली डांस दिखाते हुए मनोरंजन ढंग से यह बताया कि सायबर ठगी से कैसे बचना चाहिए।