चाईबासा: झारखंड सीमा पर बरपदा स्थित केजेएस अहलूवालिया स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस विस्फोट में 6 मजदूर झुलसे
झारखंड सीमा पर उड़ीसा के क्योंझर के बरपदा ग्राम में स्थित केजेएस आहलूवालिया स्टील एंड पावर प्लांट में हुए विस्फोट में 6 मजदूर झुलस गए। घटना में एक मजदूर नोवामुंडी और एक मजदूर सरायकेला का रहने वाला है । विस्फोट के बाद अधिक तापमान वाला अंगारा आस पास फैल गया। गर्म तरल लोहे के अंगारे 6 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायल मजदूरों को इलाज के लिए क्योंझर मुख्य अस्पताल पहुंचाया गया । यहां से गंभीर रूप से झुलसे चार मजदूरो को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज कटक रेफर किया गया ।