भीलवाड़ा: चितांबा के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
करेड़ा थाना क्षेत्र के चितांबा के समीप एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार अधेड़ को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में घायल अधेड़ की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।