भीलवाड़ा: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने की जल्दबाजी में युवक प्लेटफॉर्म पर गिरा, माता-पिता को छोड़ने आया था
भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने माता-पिता छोड़ने आया युवक ट्रेन के नीचे आता-आता बचा। उतरते वक्त उसका पैर फिसला और वह प्लेटफार्म पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।