मिर्ज़ापुर: विंध्य पंडा समाज ने कलेक्ट्रेट में डीएम को चुनाव को लेकर सौंपा ज्ञापन, जनपद को नेशनल वाटर अवार्ड मिलने पर किया सम्मानित
गुरुवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में जनपद को नेशनल अवार्ड मिलने पर डीएम को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया कि विगत कई वर्षों से समाज का चुनाव नहीं हो पाया जिससे सदस्यों में असंतोष है समाज ने मांग किया कि शीघ्र चुनाव कराकर नई कार्यकारी गठित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ ना हो