कानपुर: जेके कॉलोनी फ्लाईओवर पर दो ट्रैकों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक और परिचालक हुए घायल
जाजमऊ स्थित जेके कॉलोनी फ्लाइओवर पर मंगलवार तड़के 5 बजे दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में मौरंग लदे एक ट्रक के पीछे दाल लदा दूसरा ट्रक जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के चालक और परिचालक केबिन में बुरी तरह फंस गए।जाजमऊ यूनिट के फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि चालक और परिचालक ट्रक के अंदर बुरी तरह फंसे हुए थे। दोनों को इलाज चल रहा है।