वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ में जमीनी विवाद को लेकर दामाद ने अपने ससुर का गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस को इसकी जानकारी उसके बेटे ने कॉल करके दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर उसे पुलिस पूछताछ कर रही है।