श्योपुर: जल जीवन मिशन के तहत केंद्रीय दल की बैठक आयोजित, इंटैकवैल के लिए अनुमति प्रक्रिया जारी
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में श्योपुर जिले में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यो की प्रगति के संबंध में केन्द्रीय दल की बैठक बुधवार को शाम 5 बजे आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी सेकेट्ररी मिनिस्ट्री आॅफ आॅल भारत सरकार सुदर्शन भगत एवं तकनीकी अधिकारी डाॅ दिनेशचंद मौजूद रहें।