श्योपुर: थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी, एसपी दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन
श्योपुर। रघुनाथपुर थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन बुधवार को दोपहर 2 बजे तक भी जारी बना रहा। लगातार दूसरे दिन ग्राम बरोली समेत आसपास के गांवों से आए लोग श्योपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने गद्दे, फर्श बिछाकर धरने पर डटे रहे।