गुना कोतवाली थाना के पुरानी छावनी में जन्मदिन पार्टी में चलाई देसी पटाखा जुगाड़ से युवक घायल हो गया। 22 अक्टूबर को घायल के पिता सुरेश खटीक ने थाना में की शिकायत में कहा, बीते रोज पड़ोस में युवक के जन्मदिन में आए एक युवक ने देसी पटाखा जुगाड़ चलाई, पुटास ज्यादा भरी होने से छर्रे लगकर 30 फीट दूर मेरा लड़का घायल हो गया। इलाज कराने से मना कर दिया, शिकायत की है।