आठनेर नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी तुलसीराम दोडके के मकान के समीप खतरनाक किंग कोबरा सांप का सर्प मित्र गुनवंत बरडे ने सफल रेस्क्यू किया। मिली जानकारी अनुसार किंग कोबरा सांप की वज़ह से एक सप्ताह से परिजनों भय के साए में दिन रात काट रहे थे यह सांप कभी दिखाई देता तो कभी गायब हो जाता वहीं आज परिजनों ने नगर के सर्प मित्र गुनवंत बरडे को सुचना दी।