छिबरामऊ: सहीयापुर गांव में एक युवक ने गमछे से दो मंजिला कमरे में फांसी के फंदे पर झूलकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
तालग्राम के तहापुर चौकी क्षेत्र के सहियापुर गांव में एक युवक की पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और वह अपने मायके चली गई जिसके बाद युवक ने अपने ही घर में दो मंजिल मकान के कमरे में गमछा से फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली।सोमवार की सुबह9:00बजे परिजनों ने देखा तो चीख पुकार मच गई।सुबह10:00बजे थाना अध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने सबको पोस्टमार्टम भेजा