शनिवार दोपहर 3 बजे के लगभग मुखर्जी नगर रोड पर किलेअंदर निवासी 52 वर्षीय राकेश रैकवार साइकिल से जा रहे थे।इसी दौरान डिवाइडर के नजदीक उनकी साइकिल फिसल गई।पीछे से आ रहे ट्रक से उन्हे टक्कर लग गई, जिससे हाथ पैर और अन्य जगहों पर चोटे आई हैं।ट्रक चालक खुद उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा और भर्ती कराया।परिजनों को सूचना दी गई घायल राकेश रैकवार का इलाज किया जा रहा है