अमरोहा: मतदान करके वापस घर आ रही अमरोहा शहर निवासी बुजुर्ग महिला की हार्ट अटैक से मौत परिवार में मचा कोहराम
Amroha, Amroha | Apr 26, 2024 अमरोहा लोकसभा में आज 26 अप्रैल को मतदान हो रहा है। अमरोहा नगर कोतवाली निवासी 72वर्षीय बुजुर्ग महिला अमरोहा के शिवद्वार के बूथ नंबर 35 पर मतदान करके वापस अपने घर आ रही थी। बुजुर्ग महिला इसी दौरान रास्ते में अचानक गिर गई। आसपास के लोग बुजुर्ग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।बुजुर्ग महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया ।