फरसगांव ब्लॉक के ग्राम आलोर में महिको बीज कंपनी द्वारा उन्नत कृषि प्रदर्शनी का आयोजन कर किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों और बीजों के बारे में जानकारी दी गई। कंपनी के मैनेजर ने किसान रूपेन्द कुलदीप के खेत में लगे धान को प्रदर्शनी के रूप में किसानों को दिखाकर उन्नत कृषि करने के तरीकों के बारे में बताया। इस अवसर पर उन्नत किसानों को सम्मानित भी किया गया .