बीकानेर: आयुष्मान हार्ट अस्पताल के खिलाफ मरीजों के परिजनों और कांग्रेस नेताओं ने किया आंदोलन, लगाया धरना
आयुष्मान हार्ट अस्पताल के खिलाफ आंदोलन लगातार चौथे दिन भी जारी है। कांग्रेस नेता रामनिवास कूकना के नेतृत्व में मरीजों के परिजन अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर बी.एल. स्वामी के खिलाफ विरोध दर्ज कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने डॉक्टर स्वामी पर गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, वहीं डॉक्टर स्वामी ने पलटवार करते हुए कूकना पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। पिछ