मंझनपुर: भाकियू अराजनैतिक द्वारा मंझनपुर में संगठन का स्थापना दिवस व महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की मनाई गई 13वीं पुण्यतिथि
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा बुधवार को मंझनपुर स्थित कार्यालय में संगठन का स्थापना दिवस व महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम के नेतृत्व में मनाई गई। इस मौके पर महात्मा टिकैत के आदर्शों पर प्रकाश डाला। पुण्यतिथि के दौरान कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से चित्र पर माल्यार्पण किया है।