हाथरस: चावड़ गेट के पास रबर फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, लाखों रुपए के नुकसान का आशंका
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के चावड़ गेट स्थित एक रबड़ फैक्ट्री में बुधवार सुबह 10:30 बजे के लगभग अचानक से आग लग गई जिसने भयंकर रूप ले लिया आग लगने से स्थान के लोगों में खलबली मच गई और भारी तादाद में मौके पर भीड़ लग गई सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन जब तक लाखों रुपए का माल जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है