एक व्यक्ति से मारपीट करने के आरोप में युवकों के खिलाफ रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है पुलिस से शनिवार को मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में राजकुमार निवासी रावतसर ने पंकज निवासी रावतसर व एक अज्ञात जने पर उसके पुत्र के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते मामला दर्ज करवाया है रावतसर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।