झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गेट नंबर 5 पर बने मंदिर के पास स्थित शौचालय में फैली गंदगी, भक्त हो रहे परेशान #jansamasya
Jhansi, Jhansi | May 13, 2025 बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गेट नंबर 5 के पास बने मंदिर के बगल में ही नगर निगम द्वारा शौचालय बना हुआ है जिसके चलते मंदिर में आने वाले भक्तों को काफी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जब पब्लिक एप की टीम मंगलवार की सुबह है 10:30 बजे मंदिर पहुंची तो भक्तों ने बताया की शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और नगर निगम द्वारा उसकी सफाई नहीं की जाती