कटनी नगर: राबर्ट लाइन से 317 पाव अवैध शराब के साथ आकाश नामक युवक हुआ गिरफ्तार. माधव नगर पुलिस ने आबकारी एक्ट की कार्यवाही।
कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राबर्ट लाइन से एक युवक जिसका नाम आकाश बजाज है,उसे गिरफ्तार किया गया है,आपको बता दें आरोपी के पास से 317 पाव अवैध शराब जप्त की गई है,वहीं जप्त शराब की अनुमानित कीमत 31700 आई गई है,आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की है।