सिहोरा: मुनाफे का झांसा देकर ट्रैक्टर हड़पने वाले दो गिरफ्तार, पुलिस को तीसरे आरोपी की तलाश
गोसलपुर थाना क्षेत्र निवासी कृषकों को रिंग रोड पर ट्रैक्टर लगाकर अच्छा किराया देने का झांसा देकर ट्रैक्टर हड़पने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं अभी भी एक अन्य आरोपी फरार है। दबोचे गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।