अमरोहा: डिडौली में छात्राओं से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने वाले टीचर को किया गया गिरफ्तार
Amroha, Amroha | May 12, 2025 आपको बता दें कि अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित किसान इंटर कॉलेज में एक टीचर द्वारा हाईस्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकते और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। साथ ही एक छात्रा के परिजनों ने आरोपी टीचर के खिलाफ डिडौली थाने में तहरीर देते हुए छात्राओं से अश्लील हरकते और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था और आरोपी पर कार्यवाही की मांग की थी