राजगढ़: राजनैतिक विज्ञान की प्रवक्ता ममता पंवार का लंबी बीमारी के बाद निधन, प्रवक्ता संघ ने जताया शोक
ममता पँवार प्रवक्ता राजनैतिक विज्ञान रा व मा वि गागल शिकोर का लम्बी बीमारी के कारण देहांत हो गया है। ममता बहुत ही नेक दिल इंसान और मेहनती प्रवक्ता थी। छात्रों के प्रति उनका व्यवहार बहुत ही सौम्य था। उनका इस तरह अल्पायु में जाना शिक्षा जगत को बड़ी क्षति है।