घुघरी जनपद रोड बना जाम का अड्डा, बाजार के दिन घंटों फँसते हैं वाहन प्रशासन उदासीन 5 दिसंबर को घुघरी की मुख्य जनपद रोड पर हर शुक्रवार को लगने वाले बाजार के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो जाती है। आज भी शाम करीब 4:30 बजे बस स्टैंड के पास इस मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया और लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा।