भरतपुर: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय पहुंचकर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
गुलालकुंड क्षेत्र के लोग बीते छह महीनों से साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से सप्ताह में तीन दिन की जा रही पेयजल सप्लाई में लगातार गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि अब लोग नहाने, खाना बनाने और भगवान को अर्घ्य देने के लिए भी बाजार से पानी खरीदने को मजबूर हैं।