राठ तहसील परिसर में आज बुधवार को राजपूत करणी सेना के तत्वाधान में सवर्ण समाज के सैकड़ो लोगों ने यूजीसी के विरोध में नगर के मुख्य मार्ग से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इस मौके पर सवर्ण समाज के लोगों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी उप जिलाधिकारी को सौंपा।