भूपालसागर: भूपालसागर में 2026 कैलेंडर का विमोचन, संविधान की चेतना, अंबेडकर के विचार और सामाजिक समरसता का संदेश
अंबेडकर विचार मंच भूपालसागर से जुड़े पदाधिकारियों नें सोमवार शाम 6 बजे बताया कि आज आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार अपूर्व गौतम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक समानता के विचारों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्श आज भी समाज को दिशा दिखाने वाले