शिवहर: उत्पाद विभाग की टीम ने मीनापुर बलहा से एक कार में 15 कार्टून शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
उत्पाद विभाग की टीम ने होली से पहले बड़ी कार्रवाई की है. उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह ने बताया है की गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने पिपराही के मीनापुर बलहा से एक कार से 15 कार्टून शराब के साथ एक शराब कारोबारी श्यामप्रकाश राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बरामद कार का नंबर-BR06L 5963 है जिसे जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।