गढ़पुरा: विश्वकर्मा पूजा के दौरान साफ-सफाई करते समय करंट लगने से गढ़पुरा चौक के समीप बिस्कुट फैक्ट्री में एक किशोर की मौत हो गई।
विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़पुरा चौक के समीप मंगलवार को बिस्कुट फैक्ट्री में साफ सफाई का काम चल रहा था इस दौरान फैक्ट्री के ओनर नुनु लाल महतों का पुत्र गोलू कुमार भी साफ सफाई में हाथ बटा रहा था। इसी क्रम में मोटर के समीप सफाई करने के दौरान नंगे तार की चपेट में आकर गोलू की मौंत हो गई