गढ़पुरा: गढ़पुरा प्रखंड सभागार में प्रखंड समन्वय समिति की हुई बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
गढ़पुरा प्रखंड सभागार में शुक्रवार को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण प्राधिकारी दीपक कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक हुई । बैठक के दौरान गढ़पुरा बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ राजन कुमार, सीडीपीओ अनूप कुमार जायसवाल समेत कई अधिकारी एवं सरकारी कर्मचारी मौजूद थे जिन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।